Former CM Uma Bharti on mining mafia
भोपाल। मध्यप्रदेश में शराबबंदी का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच आज पूर्व सीएम उमा भारती ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि इस पर सरकार फैसला करें और समाज उसका सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2022 Live : बजट भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों का जोरदार हंगामा, CM शिवराज ने कहा- जनता सुनना चाहती है बजट
पूर्व CM उमा भारती ने आगे कहा कि मैं ही अभियान की नेता हूं ऐसा नहीं है। राजस्व की वसूली ऐसी है कि जिसके बारे में सोचेंगे तो कभी हल नहीं मिलेगा। यह ऐसा है जैसे कुछ सवालों के जवाब कभी नहीं मिलते। मुझे ऐसा डर लग रहा है कि सब यह न सोचे कि मैं इस अभियान की नेता हूं।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2022 : वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कैसा होगा आने वाला बजट, मंत्री की पत्नी और बहु ने कही ये बात
मैं करोड़ों लोगों की तरह हूं जो नशे से नफरत करते है। बस मेरा सामर्थ्य ज्यादा है। मैं नेतृत्व करूं,मैं एकमात्र नेता हूं ऐसा नहीं है। मैं अभियान की नेता नहीं हूं मैं उस इंसान की तरह है जो शराब से नशे से नफरत करता।