शिवपुरीः Pritam Lodhi viral video मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बीजेपी विधायक के बेटे से जुड़ा एक सड़क हादसा और उसके बाद सामने आए घटनाक्रम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। अब इस मामले को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अब प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस को धमकाते नजर आ रहे हैं।
Pritam Lodhi viral video प्रीतम लोधी का कहना है कि एक्सीडेंट कभी जानबूझकर नहीं होता है। एक्सीडेंट को एक्सीडेंट होता है। एसपी के कहने पर मैं एक्सीडेंट की जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहा हूं। प्रीतम लोधी ने दावा किया कि उन्हें एसपी द्वारा कहा गया है कि आपको यहां चुनाव नहीं लड़ना है, ये दिल्ली से फरमान है। उन्होंने एसपी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपको दिल्ली से कौन भेज रहा है? मोदी, शाह या फिर सिंधिया.. आपको फरमान कौन भेज रहा है?.“मुझे स्पष्टीकरण दीजिए कि दिल्ली से आदेश कौन दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जवाब नहीं आया तो मैं 10 हजार आदमी लेकर आऊंगा और करैरा एसडीओपी के बंगले को गोबर से भरवा दूंगा। वायरल वीडियो में BJP विधायक प्रीतम लोधी कह रहे हैं कि मेरा हाथ पहले ढाई किलो का था, लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है। मैं विपक्ष की बेचैनी दूर कर दूंगा।
सिर्फ दिनेश लोधी ही नहीं, बल्कि उनके पिता प्रीतम लोधी का नाम भी कई आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है। जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ पहला मामला साल 1976 में दर्ज हुआ था, जब उन पर बलवा और मारपीट के आरोप लगे थे। इसके बाद से अब तक प्रीतम लोधी पर हत्या के तीन और हत्या के प्रयास के चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा उन पर लूट, बलवा, अपहरण और घर में घुसकर मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज बताए जाते हैं। साल 2022 में ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी से बाहर कर दिया गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लोधी बहुल सीटों पर वोट कटने के डर से उनकी पार्टी में वापसी कराई गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-