Reported By: Shalu Goswami
,BJP MLA Son Thar Case | Photo Credit: IBC24
ग्वालियर: BJP MLA Son Thar Case मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के बेटे ने थार से टक्कर मारकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों और पैदल चल रही दो महिलाओं को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में अब बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता।
BJP MLA Son Thar Case बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।’
दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
➡️मध्यप्रदेश: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने थार ने छात्राओं समेत 5 लोगों को कुचल दिया। सभी घायल। मामले में आरोपी के पिता और बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा – “विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है पुलिस प्रशासन से… pic.twitter.com/ptdKkzyvOJ
— IBC24 News (@IBC24News) April 17, 2026
BJP विधायक के बेटे ने सड़क पर मचाया आतंक #MadhyaPradesh | Madhya Pradesh | #Shivpuri | Shivpuri | #BJP | BJP | #BreakingNews | #Thar | #ViralVideo | Viral Video | @mppolicedeptt | @bjp4india | @pritamlodhiofficial https://t.co/ZG88o7xu9j
— IBC24 News (@IBC24News) April 17, 2026