MP News : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, इस नदी पर डूबी नाव, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, इस नदी पर पलटी नाव, Boat capsized on Seep river in Madhya Pradesh, 7 people died

MP News : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, इस नदी पर डूबी नाव, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

Lok Sabha Chunav 2024

Modified Date: June 1, 2024 / 08:30 pm IST
Published Date: June 1, 2024 8:26 pm IST

श्योपुरः Boat capsized on Seep river  मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सरोदा गांव में सीप नदी में एक नाव डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं की तलाश अभी जारी है। वहीं 4 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना मानपुर थाना क्षेत्र का है। सीएम के निर्देश के बाद कलेक्टर-एसपी समेत पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है।

Read More : ExitPollOnIBC24 : पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी मजबूत..! ‘इंडिया’ गठबंधन की स्थिति बेहद ही खराब, यहां देखें आंकड़े

Boat capsized on Seep river  मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग विजयपुर के रहने वाले है और सभी लोग नदी पार करके सरोदा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव नदी में डूब गई। तेज हवा चलने की वजह से नाव डूबना बताया जा रहा है। चार लोग तो तैरकर नदीं पार हो गए, जबकि 8 लोग नदीं में डूब गए। 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं एक की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और SDRF की टीम पहुंची हुई है। इसके साथ ही कलेक्टर-एसपी समेत जिले से सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद है।

Read More : West Bengal Exit Poll 2024: ममता के गढ़ में बड़ी सेंधमारी कर सकती है बीजेपी! एग्जिट पोल में मिल रही इतनी सीटें 

सीएम यादव ने घटना पर लिया संज्ञान

घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा कि श्योपुर-चंबल नदी में रामेश्वर घाट पर नाव पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर एवं एसपी तत्काल पहुंच गए हैं। राहत- बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। शासन की ओर से मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है।

इस बार देश में बनेगी किसकी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।