MP Love Jihad: मध्यप्रदेश के इस जिले से फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, हिंदू युवती से दोस्ती कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इस जिले से फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, Case of love jihad has again surfaced from this district of Madhya Pradesh

सतनाः MP Love Jihad: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जवानसिंह कॉलोनी निवासी शाहनवाज कुरैशी सतना की एक युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। शुक्रवार सुबह सतना कोतवाली पुलिस ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर दबिश देकर आरोपी शाहनवाज को युवती समेत पकड़ लिया।
Read More : Jabalpur News: मम्मी जल्दी पुलिस लेकर आओ... बेटी की बात सुन चौंक गई मां, ससुराल वाले करवाना चाहते थे 'धंधा'
MP Love Jihad: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शाहनवाज कुरैशी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी जान-पहचान सतना की युवती से करीब दो-तीन साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शाहनवाज कार से युवती को लेकर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा और दोनों दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ने वाले थे।
परिजनों की शिकायत पर सतना पुलिस ने युवती की लोकेशन ट्रेस की और शुक्रवार सुबह जबलपुर एयरपोर्ट पर छापा मारकर दोनों को हिरासत में ले लिया। युवती को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी शाहनवाज कुरैशी के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Case of love jihad has again surfaced from this district of Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am