Reported By: Abhishek Singh sengar
,Chhatarpur Crime News. Image Source- IBC24 Archive
छतरपुर। Chhatarpur Crime News मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगुंवा में पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Chhatarpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला का 17 वर्षीय भतीजा घर आया हुआ था। तेज बारिश के चलते सास-ससुर खेत पर ही रुक गए थे। इसी दौरान पति अचानक कमरे में पहुंचा, जहां उसने पत्नी और भतीजे को संदिग्ध अवस्था में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी को रोटी बनाने वाले लकड़ी के बिल्ला (उपकरण) से उसके गुप्तांग पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद महिला ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं आरोपी पति ने परिजनों के सामने मारपीट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसने पत्नी को कथित तौर पर संदिग्ध स्थिति में देखने के बाद यह कदम उठाया, हालांकि उसने पत्नी को अपने साथ रखने की इच्छा भी जताई है। दूसरी ओर, इस मामले में कथित रूप से शामिल भतीजा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। महिला की सास का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और वह बहू को स्वीकार करने के पक्ष में हैं, साथ ही किसी कानूनी कार्रवाई की इच्छुक नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, महिला की यह दूसरी शादी बताई जा रही है। इधर, सटई थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।