सिडनी, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस 15 मिनट देरी से हुआ।
भारत ने अभ्यास मैच में खेलने वाली टीम को ही उतारा है जबकि सोफी मोलिनी की अगुवाई में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर ताहिला मैकग्रा और मेगन शट को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी है। निकोला कैरी तीन साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना पहला मैच खेलेगी।
भाषा
पंत
पंत