CM Dr. Mohan Yadav News: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर पहुंचा प्रदेश तक, सीएम ने किया मंत्रिमंडलीय समिति का गठन, जानें क्या होगा समिति का कार्य

Ads

CM Dr. Mohan Yadav News: सीएम डॉ यादव ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के साथ एमपी में पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी के लिए मंत्रिमंडल समिति का गठन

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 10:23 PM IST

CM Dr. Mohan Yadav News/Imaghe Credit: MP DPR

HIGHLIGHTS
  • खाड़ी देशों में युद्ध के चलते बने हालातों के लिए मंत्री मंडलीय समिति का गठन....
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर बनी तीन मंत्रियों की समिति...
  • उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह,एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप समिति में शामिल...

CM Dr. Mohan Yadav News: भोपाल: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के साथ एमपी में पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी के लिए मंत्रिमंडल समिति का गठन किया है। ये समिति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर बनाई गई है। (CM Dr. Mohan Yadav News) इस समिति में तीन मंत्रियों को शामिल किया गया है। तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप को समिति में शामिल किया गया है।

जानकारी सामने आई है कि, मंत्रिमंडल समिति समय-समय पर बैठक कर भारत सरकार से मिले निर्देशों के बाद मध्यपूर्व एशिया में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर निराकरण के उपायों की समीक्षा करेगी। इतना ही नहीं मंत्रिमंडल समिति प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक और बहुत जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये समय-समय पर विचार कर सलाह देगी।

एमपी में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक जारी

CM Dr. Mohan Yadav News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मध्य प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है जो मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में खाड़ी देशों में उपजी विषम परिस्थितियों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में खाद्य एवं (CM Dr. Mohan Yadav News) नागरिक आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ‘किसी को भी खाद्य पदार्थ, गैस या तेल आपूर्ति के लिए परेशान या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश में बेहतर से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परिस्थितियों पर गहनता से नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कहीं कोई आपूर्ति संबंधित दिक्कत नहीं है। (CM Dr. Mohan Yadav News) विश्व और देश के समक्ष उपजी परिस्थितियों और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी और आपूर्ति बहाल रखने के लिए सभी कदम उठाएगी।’

केंद्र सरकार के संपर्क में है मध्य प्रदेश सरकार

CM Dr. Mohan Yadav News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, खाड़ी देशों में रह रहे या वर्क वीजा पर गए या पर्यटन के लिए गए भारतीय नागरिकों, (CM Dr. Mohan Yadav News) विशेषकर मध्यप्रदेश के निवासियों की स्वदेश वापसी के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। राज्य सरकार से हेल्पलाइन के जरिए अब तक 255 लोगों ने संपर्क किया है, जिनकी सकुशल स्वदेश वापसी के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Image Credit: MP DPR

इन्हे भी पढ़ें:-