डिग्री प्राप्त करना सेवा, जिम्मेदारी और आजीवन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : आनंदीबेन पटेल

Ads

डिग्री प्राप्त करना सेवा, जिम्मेदारी और आजीवन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : आनंदीबेन पटेल

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 10:07 PM IST

मथुरा, 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि उगाधि (डिग्री) प्राप्त करना केवल एक अकादमिक उपलब्धि ही नहीं बल्कि सेवा, जिम्मेदारी और आजीवन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

कुलाधिपति पटेल ने मथुरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्नातक विद्यार्थियों को बधाई दी और उनसे समर्पण, धैर्य और लगन के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उपाधि समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राज्यपाल पटेल ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र की सेवा में करने का आह्वान किया।

उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की और बताया कि दीक्षांत समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में लगभग 44 प्रतिशत छात्राएं थीं।

आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं की अकादमिक उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रीय विकास में योगदान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि छात्राएं ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

ताजा खबर