रायपुरः Sai Cabinet Decision विधानसभा भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में कैबिनेट ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में धर्मांतरण पर रोक लगेगी। इस विधेयक को इसी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके अलावा सरकार ने नकल प्रकरण रोकन के लिए नया कानून लाने जा रही है।
Sai Cabinet Decision बता दें कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और व्यापमं के माध्यम से करीब 30 तरह की परीक्षाएं आयोजित होती हैं। नए प्रस्ताव में इन परीक्षाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर समान योग्यता वाले पदों के लिए एक संयुक्त परीक्षा कराने की योजना है। इसी को लेकर अब कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल गठित करने का फैसला लिया है। वहीं साय सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 भी लाने जा रही है।