CM Dr. Mohan Yadav News / Image Source : x
CM Dr. Mohan Yadav News: भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा। इस मिशन के लिए 8 लाख 70 हजार करोड़ मंजूर किए गए हैं। आज हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश को भी केंद्र से बड़ी सौगात मिली है। (CM Dr. Mohan Yadav News) मोदी कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में बदनवार से थांडला-तिमरवाणी के बीच हाईवे को 4 लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। इस प्रोजेक्ट की लागत 3,839 करोड़ रुपये है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और पीएम मोदी को ध्यन्यवाद ज्ञापित किया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹3,839 करोड़ की लागत से NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास के औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच सुगम होगी। धार एवं झाबुआ जिले का समग्र आर्थिक विकास होगा। (CM Dr. Mohan Yadav News) सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुविधाजनक होगा। इस निर्णय हेतु प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹3,839 करोड़ की लागत से NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण को मंजूरी दी है।
यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन… pic.twitter.com/hRFZAplwqe
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 10, 2026
पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खडगपुर के बीच चौथी रेलवे लाइन बिछाने में 2,905 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, सैंथया से पाकुर के बीच 1,569 की लागत से चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा, जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने में 3631 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतररराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी है। तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। मदुरै की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर मंज़ूरी देने का फ़ैसला लिया है। यह मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा।
बैठक शुरू होने से पहले ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मंत्रियों से कहा कि मंत्रालय और विभाग आपस में मिलकर काम करें। लोगों पर असर को सीमित करने लिए प्रयास करें। मिडिल ईस्ट संकट का असर लोगों पर न पड़े। किसी भी संभावित चुनौती के लिए पूरी तैयारी हो।
इन्हे भी पढ़ें:-