Indore Intern Doctors Protest: इंदौर में किन मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स? आज भी अस्पताल की सभी सेवाएं बंद, मरीज हलाकान
Indore Intern Doctors Protest: इंदौर में किन मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स? आज भी अस्पताल की सभी सेवाएं बंद, मरीज हलाकान
Indore Intern Doctors Protest: इंदौर में किन मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स? आज भी अस्पताल की सभी सेवाएं बंद, मरीज हलाकान /image: Social Media
- करीब 200 इंटर्न डॉक्टर एमवाय अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
- ₹14,377 स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग
- प्रदर्शन के बाद OPD और रूटीन OT सेवाएं प्रभावित, इमरजेंसी सेवाएं जारी
इंदौर। Indore Intern Doctors Protest: इंदौर में आज से इंटर्न डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन और तेज (Intern Doctors’ Strike) हो गया है। अपनी मांगों को लेकर करीब 200 इंटर्न डॉक्टर एमवाय अस्पताल (MY Hospital OPD Closed) के मुख्य द्वार के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इंटर्न डॉक्टर्स के धरने पर बैठने के बाद अस्पताल की ओपीडी और रूटीन ओटी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को लेकर स्थिति अलग है।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग (Doctor Stipend ₹30,000)
इंटर्न डॉक्टर्स की सबसे बड़ी मांग “वन नेशन, वन स्टाइपेंड” की है। माँग है की 14377 स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार किया जाए। उनका कहना है कि देशभर में इंटर्न डॉक्टरों (Indore Intern Doctors Protest) को मिलने वाले स्टाइपेंड में काफी अंतर है। एक समान स्टाइपेंड लागू किया जाना चाहिए। इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
इंटर्न डॉक्टर्स पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नाराज (MP Doctors’ Protest)
इंटर्न डॉक्टर्स पर भोपाल में हुए लाठीचार्ज को लेकर भी नाराज हैं। उनका कहना है कि मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। इंटर्न्स ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
- Appointment of Chhattisgarh Congress SC State President: कांग्रेस ने दो राज्यों में की SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ से इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश
- Anganwadi Worker Salary Hike News: तीज से पहले सीएम का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा वेतन, सहायिकाओं के मानदेय में 2000 का इजाफा, जानिए अब कितने मिलेंगे
- Chhattisgarh E Bus Service: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के इन शहरों में दौड़ेगी 240 ई-बसें, सीएम साय ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश, जानें कब से शुरू होगी सेवा

Facebook


