Central Zonal Council Meeting: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

Ads

Central Zonal Council Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 11:00 PM IST

Central Zonal Council Meeting/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित हो रहे है ध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक।
  • कुल चार राज्यों के सीएम इस बैठक में होंगे शामिल।

Central Zonal Council Meeting: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे, जो परिषद में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है।

चार राज्यों के सीएम बैठक में होंगे शामिल

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। (Central Zonal Council Meeting) बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

मंगलवार को आयोजित होगी बैठक

Central Zonal Council Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार 19 मई, 2026 को प्रात: 11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में होगी। (Central Zonal Council Meeting) बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। गौरतलब है परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

इन्हे भी पढ़ें:-