MP News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान, फंड से भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री, सीएम साय ने जताया आभार

MP News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान, फंड से भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री, सीएम साय ने जताया आभार

MP News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान, फंड से भेजे 5 करोड़ रुपये और राहत सामग्री, सीएम साय ने जताया आभार

MP News | Photo Credit: ANI

Modified Date: September 7, 2025 / 12:49 pm IST
Published Date: September 7, 2025 12:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दंतेवाड़ा में भारी बारिश से तबाही, कई गांव डूबे
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने 5 करोड़ और राहत सामग्री भेजी
  • CM मोहन यादव बोले – “हर जरूरत में छत्तीसगढ़ के साथ रहेंगे।”

भोपाल: MP News छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां हर तरफ बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित लोग शिविर में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और ऐसे मुश्किल वक्त में मध्यप्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

Read More: #IBC24Shahmaat: बरमूडा ट्रायंगल Vs ब्लैक होल: बैज, महंत और बघेल ट्रायंगल में उलझकर रह गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस! बीजेपी के तंज के मायने क्या ? 

MP News सीएम मोहन यादव ने कहा, “भारी बारिश के कारण कई जगह बाढ़ आ गई है, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में बाढ़ से भारी क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हमने CM फंड में 5 करोड़ रुपये और कुछ राहत सामग्री भेजी है… उन्हें जो भी ज़रूरत होगी, मध्य प्रदेश हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।”

Read More: Raipur Ganesh Visarjan Accident: रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा! रात के अंधेरे में युवक की तालाब में डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

आपको बता दें कि दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं। लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लोगों के इस स्थिति को देखते हुए सीएम मोहन ने मदद के लिए आगे आए हैं और आर्थिक सहायता और राहत सामग्री भेजी है।

सीएम साय ने जताया आभार

CM विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।