बांकुड़ा। Mohan Yadav Bengal Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला।
Mohan Yadav Bengal Visit: मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे मध्यप्रदेश से यहां आए हैं और जिस तरह का उत्साह और माहौल कार्यकर्ताओं के बीच देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार से राज्य के लोग परेशान हैं।
सीएम यादव ने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बढ़ावा दिया गया और हिंदुओं का अपमान हुआ है। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि अब चुनाव के माध्यम से इसका जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता का रुझान भाजपा की ओर है और आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।