MP News: हटाए गए इन दो जिलों के एसपी, आईजी और डीआईजी पर भी गिरी गाज, इस वजह से सीएम ने खुद लिया एक्शन

Ads

हटाए गए इन दो जिलों के एसपी, आईजी और डीआईजी पर भी गिरी गाज, CM Mohan Yadav ordered the removal of Datia and Katni SP

  •  
  • Publish Date - June 1, 2025 / 08:51 PM IST,
    Updated On - June 1, 2025 / 11:54 PM IST

CM MK Stalin Admitted In Hospital/ Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।
  • चंबल रेंज के IG और DIG को भी गैर-जिम्मेदाराना आचरण के चलते हटाया गया।

भोपालः MP News मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव ने एक बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने कटनी और दतिया जिले के एसपी को हटा दिया है। इसके साथ ही चंबल आईजी और डीआईजी को पर भी ये एक्शन लिया गया है। सीएम यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read More : Akbaruddin Owaisi on Waqf: न शरीयत न ही हिजाब और न ही हम अपना वक्फ छोड़ने को तैयार, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने भरी हुंकार

MP News उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्‍यवहार किया गया, जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि दतिया में SP और IG और DIG के बीच एयरपोर्ट के भीतर भीड़ घुसने की बात पर बहस हुई थी। सीएम को इस बात की जानकारी मिलने के बाद सभी अधिकारियों को हटा दिया है।

Read More : Hospital Fire News: शहर के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन मरीजों की दर्दनाक मौत, 50 से अधिक झुलसे 

किन जिलों के एसपी हटाए गए हैं?

कटनी और दतिया जिले के पुलिस अधीक्षकों (SP) को हटाया गया है।

क्या आईजी और डीआईजी भी हटाए गए हैं?

हां, चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी उनके व्यवहार के चलते हटाया गया है।

सीएम ने यह फैसला क्यों लिया?

सीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों का आचरण लोकसेवा के मूल्यों के विपरीत था, जो खेदजनक है।

इस तरह की कार्रवाई किसके अधिकार में आती है?

राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री के पास यह अधिकार होता है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को हटाने का निर्णय ले सकें।

क्या इन अधिकारियों के स्थान पर नए नाम घोषित किए गए हैं?

फिलहाल नए अधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। अपडेट के लिए सरकारी अधिसूचना का इंतजार है।

शीर्ष 5 समाचार