‘समय पर काम नहीं हुआ तो एजेंसी को तो भुगतना ही पड़ेगा, आप पर भी होगी कार्रवाई’, सीएम ने कलेक्टर को लगाई फटकार
समय पर काम नहीं हुआ तो एजेंसी को तो भुगतना ही पड़ेगा, आप पर भी होगी कार्रवाई! CM Shivraj reprimanded Sagar collector due to Negligence
सागर: CM Shivraj reprimanded Sagar collector सागर दौरे पर शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में भी दिखे। स्मार्टसिटी मिशन के तहत चल रहे सागर लाखा बंजारा झील का जायजा लेने के दौरान CM शिवराज ने अधिकारियों को फटकार लगाई। काम में लापरवाही देख सागर कलेक्टर को CM ने मौके पर ही दो टूक कहा कि समय पर यदि काम नहीं हुआ तो एजेंसी को तो भुगतना ही पड़ेगा लेकिन आप पर भी कार्रवाई होगी।
CM Shivraj reprimanded Sagar collector स्मार्ट सिटी के CEO राहुल सिंह को भी फटकार लगाते हुए बुलाया और कहा कि यहां आओ और समझाओ क्या चल रहा है। बता दें कि स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने भी इशारों में सवाल उठाए थे। वहीं समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए खुद स्मार्ट सिटी के काम देखने की बात कही थी।

Facebook


