आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने फिर खोला मोर्चा, 10 से 16 दिसंबर तक करेंगे प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने फिर खोला मोर्चा! Anganwadi workers and helpers Protest Against Government
रायपुर: Anganwadi workers and helpers Protest अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एक बार फिर से राजधानी रायपुर में छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। 10 से 16 दिसंबर तक बाजार स्थल पर धरना प्रदर्शन करेंगे, उनकी मांगों में शासकीय कर्मचारी घोषित करने, मध्यप्रदेश की तरह सुविधा और मानदेय देने, पर्यवेक्षिका की भर्ती शत प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से करने, कार्यकर्ताओं का पांच लाख का बीमा शामिल हैं।
Anganwadi workers and helpers Protest कार्यकर्ता 10 दिसंबर से मांगों को लेकर अंतागढ़ बाजार स्थल पर बैठकर सरकार और प्रशासन से अपनी मांग पूरी करने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ अध्यक्ष पीलाबाई उइके ने बताया अंतागढ़ में भी 10 दिसंबर से हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। सरकार से पहले भी मांग की गई थी, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया है। संघ की उपाध्यक्ष अलोपा पटेल, सदस्य मानसिक सोनकुंवर, गंगोत्री ने कहा अंतागढ़ में हड़ताल के बाद रायपुर में 16 दिसंबर को महारैली कर सरकार को वादा पूरा करने की आवाज बुलंद करेंगे।

Facebook


