सीएम शिवराज आज इंदौर को देंगे 2300 करोड़ रुपए की सड़क परियोंजनाओं की सौगात, केंद्रीय मंत्री गडकरी भी रहेंगे मौजूद

सीएम शिवराज आज इंदौर को देंगे 2300 करोड़ रुपए की सड़क परियोंजनाओं की सौगातCM Shivraj will give road projects worth Rs 2300 crore to Indore today

सीएम शिवराज आज इंदौर को देंगे 2300 करोड़ रुपए की सड़क परियोंजनाओं की सौगात, केंद्रीय मंत्री गडकरी भी रहेंगे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 1, 2022 10:58 am IST

इंदौरः road projects worth Rs 2300 crore  मध्यप्रदेश को आज लगभग 2,300 करोड़ रुपये लागत की 5 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

Read More: Sawan 2022 : आज बन रहा है महायोग, इस एक मात्र चीज से महादेव होंगे प्रसन्न, पूजा करते समय इन नियमों का रखें ध्यान

5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

road projects worth Rs 2300 crore  लगभग 2300 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली इन सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के आधारभूत ढ़ाँचे की तस्वीर बदलेगी। पाँच सड़क परियोजनाओं में इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा इंदौर-बुरहानपुर खंड नेशनल हाइवे-34786 पर 4 लेन, इंदौर-राघोगढ़-इंदौर-हरदा खंड नेशनल हाइवे-47 पर 4 लेन, राऊ सर्कल इंदौर के 6 लेन फ्लाईओवर, डीपीएस राऊ सर्कल इंदौर लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाड़ा नेशनल हाइवे-34786 पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

Read More: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कई स्टेशनों पर रुकेगी ये वीकली स्पेशल ट्रेन 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"