इंदौरः road projects worth Rs 2300 crore मध्यप्रदेश को आज लगभग 2,300 करोड़ रुपये लागत की 5 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
road projects worth Rs 2300 crore लगभग 2300 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली इन सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के आधारभूत ढ़ाँचे की तस्वीर बदलेगी। पाँच सड़क परियोजनाओं में इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा इंदौर-बुरहानपुर खंड नेशनल हाइवे-34786 पर 4 लेन, इंदौर-राघोगढ़-इंदौर-हरदा खंड नेशनल हाइवे-47 पर 4 लेन, राऊ सर्कल इंदौर के 6 लेन फ्लाईओवर, डीपीएस राऊ सर्कल इंदौर लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाड़ा नेशनल हाइवे-34786 पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है।
Read More: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कई स्टेशनों पर रुकेगी ये वीकली स्पेशल ट्रेन