मध्यप्रदेश में शीत लहर, कई स्थानों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा

मध्यप्रदेश में शीत लहर, तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज

मध्यप्रदेश में शीत लहर, कई स्थानों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: December 18, 2021 10:11 pm IST

भोपाल,  (भाषा) उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आ रही ठंडी हवाओं से पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर, सिवनी, दतिया, सागर एवं नौगांव में शीतलहर का प्रभाव रहा।

यह भी पढ़ें: ये कैलाश विजयवर्गीय हैं…छात्रों की मांग पर मंच पर ही लगाए 59 पुश अप्स

इसके अलावा, भोपाल, सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष रूप से गिरावट आई।

यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने ‘भाषा’ को दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक) प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, दतिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 19 से 21 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में रहेगा घना कोहरा

साहा ने बताया कि सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के 14 जिलों में अगले तीन दिन कहीं-कहीं पर शीत लहर चलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर शीतल दिन रहने की संभावना है, जबकि छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में अगले 24 घंटों में पाला पड़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, किया मौलिक अधिकार रैली का ऐलान

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लेखक के बारे में