Congress Leader in Guna Hotel: होटल में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए कांग्रेस नेता! अब पार्टी ने लिया ये बड़ा एक्शन, कहा- ऐसे लोगों के लिए नहीं है कोई जगह

होटल में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए कांग्रेस नेता! Congress Leader Caught in Guna Hotel With 3 Girls

Congress Leader in Guna Hotel: होटल में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए कांग्रेस नेता! अब पार्टी ने लिया ये बड़ा एक्शन, कहा- ऐसे लोगों के लिए नहीं है कोई जगह

Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: August 24, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: August 24, 2026 8:37 pm IST

गुनाः Congress Leader in Guna Hotel मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक होटल में कुछ लड़कियों के साथ पकडे़ गए कांग्रेस नेता पर अब पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस नेता राहुल दांगी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। इतना ही नहीं उसे ब्लाक अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले ने आदेश भी जारी कर दिया है।

दरअसल, गुना जिले के चाचौड़ा स्थित एक होटल में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की थी। पुलिस के मुताबिक, करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरों की जांच की। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया था। पुलिस के मुताबिक तीन युवकों को युवतियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया था, इनमें ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल था। इसके अलावा पुलिस ने उमाकांत पुरी और इंद्र सिंह मेहर (22) को पकड़ा था।

पार्टी ने आदेश में कही ये बड़ी बात (Congress Leader in Guna Hotel)

मामला कांग्रेस पार्टी के संज्ञान में आते ही बड़ा एक्शन लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर राहुल दांगी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।एमपी में कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दांगी पिछले दिनों अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए और इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है। उन्होंने कहा, “इस तरह के कार्यों का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।