भोपाल: MP Budget Session 2025 मध्यप्रदेश विधानसभा का आज दूसरा दिन है। आज भी सदन में हंगामे का आसार है। सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक हाथों मे प्लास्टिक का सांप लेकर पहुंचे। इन नेताओं ने सपेरों की तरह सांप रखने की टोकरी हाथ में लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। जिसके बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है।
MP Budget Session 2025 उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस बहुत सारे आस्तीन के सांप हैं। राहुल गांधी से लेकर दिग्विजय सिंह तक और एमपी के नेता अपने नेताओं को डस रहे हैं।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उमंग जीतू पटवारी को डस रहे हैं। पूरी कांग्रेस एक दूसरे को डस रही है। मध्य प्रदेश सरकार और देश सरकार गरीब युवा कल्याण और रोजगार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग किसान, मजदूर, बहन, बेटियों से झूठा वादा नहीं करते और जो वादा करते हैं वह पूरा करते है। जैसे कांग्रेस टूट रही है वैसे ही कल उनका मंच भी टूटा।
कांग्रेस विधायक विधानसभा में सांप का प्रदर्शन कर रहे थे, ताकि वे बीजेपी पर आरोप लगा सकें कि वह 'आस्तीन के सांप' जैसे हैं। इसका उद्देश्य राजनीतिक विरोध और हंगामे का हिस्सा था।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए?
रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को डस रहे हैं और पार्टी में कोई एकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है और सत्ता में रहते हुए जनकल्याण के मुद्दों पर काम नहीं करती।
मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार क्या कर रही हैं?
बीजेपी विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों, युवाओं, और रोजगार के लिए काम कर रही हैं। वे किसानों, मजदूरों, और महिलाओं के लिए योजनाएं चला रहे हैं।