दुबई, 13 सितंबर (भाषा) भारत ने महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में रविवार को यहां श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 183 रन बनाने के बाद श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 111 रन पर आउट कर दिया।
श्रीलंका की ओर से कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से श्री चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को तीन सफलताएं मिलीं।
भाषा
आनन्द
आनन्द