DA Hike Latest News. Image Source- IBC24
भोपाल: DA Hike Latest News चैत्र नवरात्रि पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिससे कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी 2025 से 3% महंगाई राहत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, कल यानी सोमवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। साथ ही मोहन सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता भी बढ़ाने का फैसला लिया। इसके अलावा पेंशनर्स को भी राहत देते हुए 1 जनवरी 2025 से 3% महंगाई राहत बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर्स पेंशनर्स को एकमुश्त भुगतान के रूप में दिया जाएगा।
कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी है। रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करेगी। दिव्यांग संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इस निर्णय से शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलेगी और संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पूरक पोषण आहार योजना के तहत अति कम वजन वाले बच्चों के लिए दी जाने वाली राशि 8 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति माह कर दी गई है।