Sagar Latest News: इस थाने के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज! एक साथ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लाइन अटैच, इस वजह से एसपी ने लिया तगड़ा एक्शन

Ads

इस थाने के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज! एक साथ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लाइन अटैच, Banda Police Station 40 Policeman Line Attached

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 08:37 PM IST

सागरः Sagar Latest News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में सामने आए कथित जहरीली शराब कांड के बाद एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाने में पदस्थ 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Sagar Latest News: जानकारी के मुताबिक बंडा थाने के थाना प्रभारी को छोड़कर बाकी पुलिस स्टाफ को हटाया गया है। इसके साथ ही अनुभाग के अन्य थानों में पदस्थ एसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भी लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह रक्षित केंद्र से नए पुलिसकर्मियों को बंडा थाने में पदस्थ किया जा रहा है। शराब कांड के बाद यह पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रहा है जिसमे पूरे थाने को ही हटाया दिया गया है। बता दें कि शराब कांड सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी हैं। बंडा के एसडीओपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को पहले ही हटाया जा चुका है। इसके अलावा जिले में अन्य पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं। बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लगातार पुलिस कार्रवाई जारी है। हाल के दिनों में अवैध शराब से जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां और दबिश की कार्रवाई भी की गई है।

बता दें कि अब तक बंडा शराब कांड मामले में मौतों का आंकड़ा 30 से ज्यादा पहुंच गया है। जबकि जिला प्रशासन ने अब तक 20 लोगों की ही मौत की पुष्टि की है। बहरहाल अब बंडा थाने में पुलिस विभाग की ओर से नए स्टाफ की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है।