Damoh Sanjivani Hospital Fake Doctor Case : फर्जी डॉक्टर भर्ती कांड में बड़ा एक्शन! भोपाल से 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख की संपत्ति जब्त,अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

Ads

दमोह के चर्चित फर्जी डॉक्टर भर्ती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लग्जरी वाहन और लाखों रुपये नकद सहित करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में जांच लगातार जारी है।

Damoh Sanjivani Hospital Fake Doctor Case / Image Source ; SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने 3 लग्जरी वाहन और ₹5.36 लाख नकद जब्त किए।
  • जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹45 लाख बताई गई।

दमोह : Damoh Sanjivani Hospital Fake Doctor Case : मध्य प्रदेश के दमोह ज़िले के चर्चित संजीवनी अस्पताल फर्जी डॉक्टर भर्ती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती कराने वाले दो और आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी वाहन और 5 लाख 36 हजार 900 रुपये नकद सहित करीब 45 लाख रुपये का मशरूका भी जब्त किया है।

National Health Mission Scam MP तथ्यों की पुष्टि होने के बाद जाँच तेज़

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 479/26 एवं 480/26 में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। 16 मई 2026 को सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में सामने आया था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉ. कुमार सचिन यादव निवासी ग्वालियर और डॉ. राजपाल गौर निवासी सीहोर की भर्ती फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गई थी। जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी।

Heera Singh Kaushal Adil Siddiqui Arrested पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोपाल में दबिश देकर आरोपी हीरा सिंह कौशल उम्र 44 वर्ष निवासी कोहेफिजा भोपाल तथा आदिल सिद्दीकी उम्र 37 वर्ष निवासी बाग दिलखुश भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में संपत्ति भी जब्त की।

मौके से जब्त की गई 45 लाख रुपये की संपत्ति

पुलिस द्वारा जब्त किए गए मशरूका में काले रंग की थार, सफेद रंग की आई-20 कार, सफेद रंग की स्कॉर्पियो सहित कुल तीन लग्जरी वाहन और 5 लाख 36 हजार 900 रुपये नकद शामिल हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :