भोपाल। राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली करने के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश सरकार पर कर्मचारियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस एक मांग पर प्रदेश के ज्यादातर कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: शराबबंदी की मुहिम को लेकर सक्रिय नजर आ रही उमा भारती, कहा- खुद सीएम मेरे साथ शराब बंद कराने चलेंगे
इसकी वजह है प्रदेश में शिक्षक संवर्ग मिलाकर तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम की जद में आते हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने रविवार को कालियासोत मैदान पर प्रदर्शन की घोषणा की थी लेकिन प्रदर्शन के लिए मिली अनुमति प्रशासन ने निरस्त कर दी है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, 8 महीने से इस वजह से थे परेशान