डिप्टी कलेक्टर को मिली जमानत, पैदल यात्रा में सीएम से मिलने जा रही थी निशा बांगरे, पुलिस से झड़प के बाद हुई थी गिरफ्तार

Ads

Deputy Collector got bail: हालाकि सामान्य प्रशासन विभाग ने अब तक निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।बता दें कि SDM निशा बांगरे बैतूल के मुलताई से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

  •  
  • Publish Date - October 11, 2023 / 12:02 AM IST,
    Updated On - October 11, 2023 / 12:02 AM IST

Two government employees on election duty die in Karnataka

Deputy Collector got bail

भोपाल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को जमानत दे दी गई है, निशा बांगरे को 10 हज़ार के मुचलके पर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट से जमानत मिली है। कल निशा बांगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

निशा बांगरे इस्तीफा मंजूरी की मांग को लेकर बैतूल से पदयात्रा लेकर मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल पहुंची थीं। पैदल यात्रा के दौरान भोपाल पुलिस और निशा बांगरे की बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद कल से निशा बांगरे सेंट्रल जेल में थी। धारा 151 के तहत कल भोपाल पुलिस ने गिरफ्तारी की थी।

हालाकि सामान्य प्रशासन विभाग ने अब तक निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।बता दें कि SDM निशा बांगरे बैतूल के मुलताई से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

read more: PAK vs SL Worldcup 2023: जीत के लिए पाकिस्तान के छूटे पसीने.. रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को दी 6 विकेट से मात

read more:  Asian Games India Medals: पदकवीरों से मिले PM मोदी.. कहा ‘समर्पण और अनगिनत घंटों की कड़ी मेहनत प्रेरणादायक’