India T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत के जश्न में बेकाबू हुई भीड़, असामाजिक तत्वों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ किया ऐसा काम, मचा बवाल, देखें वीडियो
India T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत के जश्न में बेकाबू हुई भीड़, असामाजिक तत्वों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ किया ऐसा काम, मचा बवाल, देखें वीडियो
Dewas Viral Video | Photo Credit: IBC24
- देवास में जश्न के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पटाखे फेंके
- दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया
- पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लिया
देवास: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप (India T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ लोग खुशियां मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वहीं कुछ जगहों पर यह खुशी हुड़दंग में बदलती नजर आई। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है, जहां जश्न के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों की तरफ पटाखे फेंकने शुरू कर दिए।
Dewas Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला देवास जिले का है। दरअसल, यहां टीम इंडिया की जीत की खुशी में जश्न मना रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों की तरफ पटाखे फेंकने शुरू कर दिए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। पटाखों की वजह से ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों को खदेड़ना शुरू किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ गई और पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, धन-संपन्नता में होगी वृद्धि, जानें किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- President Droupadi Murmu Congratulates Team India : T20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, जीत से गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दिया दिल छू लेने वाला संदेश
- Iran Attacks Saudi Arabia: ईरान ने सऊदी में फिर किया मिसाइल से अटैक, भारतीय नागरिक की मौत, इस वजह से गए थे विदेश

Facebook


