Dhar Bhojshala News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में दिखा ये अदभूत नजारा, गर्भगृह में विराजी मां वाग्देवी की प्रतिमा, मंत्री सहित ये बड़े अफसर हुए शामिल

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में दिखा ये अदभूत नजारा, गर्भगृह में विराजी मां वाग्देवी की प्रतिमा, , Dhar Bhojshala Latest News and Updates

Dhar Bhojshala News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में दिखा ये अदभूत नजारा, गर्भगृह में विराजी मां वाग्देवी की प्रतिमा, मंत्री सहित ये बड़े अफसर हुए शामिल

Reported By: Amit Verma,
Modified Date: May 17, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: May 17, 2026 1:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही।
  • मां वाग्देवी की प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ हुआ पूजन-अर्चन।
  • कलेक्टर और एसपी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा में हुए शामिल।

इंदौरः Dhar Bhojshala News: मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में अब भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिनभर श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे। वहीं आज सूर्योदय के साथ भोज उत्सव समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ मां वाग्देवी की प्रतीकात्मक प्रतिमा लेकर भोजशाला पहुंचे और गर्भ ग्रह में प्रतिमा को विराजित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वास्तु पूजन और नवग्रह पूजन भी किया। पूजा-अर्चना में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि पहले शुक्रवार को तनाव का माहौल रहता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति कभी भी यहां आकर दर्शन कर सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही मां- वाग्देवी की मूर्ति यहां लाई जाएगी।

Dhar Bhojshala News: खास बात यह रही कि पूजन में धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पजामा पहनकर गर्भ ग्रह में दाखिल हुए और वास्तु पूजन व नाग ग्रह पूजन में शामिल हुए। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार एएसआई ने भोजशाला को लेकर जो निर्देश जारी किए हैं उसके अनुपालन में यहां पर पूजा अर्चना हो रही है। पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा ने कहा की हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एएसआई द्वारा जो निर्देश लागू किए गए हैं। उसी को लेकर यहां पहुंचे थे और यहां की पूजा में सभी लोग शामिल हुए।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।