3 people of the same family died after drinking toddy, condition of dozens is critical
3 people of the same family died after drinking toddy: धार। जिले के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झड़ामली मैं ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ग्राम झड़ामली के एक ही परिवार के लोगों ने पेड़ से निकलने वाली ताड़ी पी, जिसके बाद एक के बाद एक सभी की तबीयत खराब होना शुरू हो गई। कल शाम एक की मौत हुई थी। जानकारी मिलने के बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। धार जिला अस्पताल में 4 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 9 लोगों का उपचार अलीराजपुर में जारी है।
ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत हुई है, जिसकी पुष्टि धार एसपी मनोज कुमार सिंह के द्वारा की गई। इस मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ताड़ी अत्यधिक मात्रा में पीने के कारण तीनों की मौत हुई है। मौके से कीटनाशक का पाउच भी मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने ताड़ी में कीटनाशक मिला दिया, जिसके चलते भी मौत की सम्भावना व्यक्त की जा रही। हालांकि यह जांच का विषय।
मनोज कुमार सिंह एसपी धार झडामली के रहने वाले एल सिंह ने बताया कि कल सुबह 10:00 बजे पेड़ से निकालकर ताड़ी पी थी, जिसके बाद तबीयत खराब हो गई लगा कि ज्यादा पीने के कारण तबीयत खराब हुई है, जिसके बाद टांडा अस्पताल ले गए। वहां से धार रेफर कर दिया परिवार के 3 लोगों की मौत हुई है। ताड़ी पीने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें