5 हजार रुपए देने के बाद भी नहीं आया पीएम आवास योजना में नाम, ग्रामीणों ने सचिव को सरेआम जड़ा तमाचा
slap of assistant panchayat secretaryएक ग्रामीण ने सहायक सचिव के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दियां
slap of assistant panchayat secretary धार: भ्रष्टाचार पर आज एक गरीब ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया और एक सहायक पंचायत सचिव की इज्जत सरेआम नीलाम कर दी। मामला धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम चालनी का है। जहां पर आज पंचायत में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शिविर लगा था। जिसमें तमाम ग्रामीण इकट्ठा हुए थे, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपने नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं आने पर वहां बैठे सहायक सचिव राजेश गोहरिया उर्फ रामसिंह से सवाल जवाब किये, क्योंकि ग्रामीणों का आरोप था कि सचिव और सहायक सचिव ने कुटीर योजना में नाम जुड़वाने के लिए पांच- ₹5000 की रिश्वत दी थी।
बावजूद उसके नाम नहीं आए। जब नाम नहीं आने की वजह पूछी जा रही थी, उस समय सहायक सचिव सही जवाब नहीं दे रहा था। उसी दौरान गुस्साए एक ग्रामीण ने सहायक सचिव के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दियां। जवाब में सहायक सचिव ने भी मारपीट की कोशिश की,किन्तु बीच बचाओ करके लोगों ने मामले को शांत किया । घटना के समय कुछ स्थानीय पत्रकार मौजूद थे और बाइट के लिये माइक लगा रखे थे और कैमरा चालू था,जिससे पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। सहायक सचिव मामला दर्ज करवाने के लिए थाने पर पहुंचा, वही घटना के बाद जब जनपद सीईओ और तहसीलदार पहुंचे तो उन्होंने रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ जांच की बात कही।
Read More: एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार, कलयुगी मामा ने अपनी भांजी को बनाया हवस का शिकार

Facebook


