Dhar Father Rape Daughter News / file
धार : Dhar Father Rape Daughter News मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इस पूरे घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की पत्नी ने रात में उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार का आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पीथमपुर सेक्टर-3 थाना क्षेत्र का है। आरोपी पीथमपुर सेक्टर-3 में किराए से रहकर मजदूरी करता था। MP Crime News बीती रात जब पत्नी सो रही थी, तब उसने अपने पति को बेटी के साथ दरिंदगी करते हुए देख लिया। जब माँ ने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा, तो बेटी ने पिछले दो महीनों से पिता द्वारा किए जा रहे इस घिनौना काम का राज खोल दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी।
इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।