Dhar Father Rape Daughter News : अपनी ही बेटी के साथ पिता मिटा रहा था हवस, रात में रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा, फिर बेटी ने जो राज खोला उसे सुन कांप जाएगी रूह

मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी को उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dhar Father Rape Daughter News :  अपनी ही बेटी के साथ पिता मिटा रहा था हवस, रात में रंगे हाथों पत्नी ने पकड़ा, फिर बेटी  ने जो राज खोला उसे सुन कांप जाएगी रूह

Dhar Father Rape Daughter News / file

Modified Date: April 21, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: April 21, 2026 4:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीथमपुर में पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, इलाके में सनसनी
  • पत्नी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, दो महीने से चल रहे अत्याचार का खुलासा
  • पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

धार : Dhar Father Rape Daughter News  मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। इस पूरे घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की पत्नी ने रात में उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार का आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

रात में माँ ने रंगे हाथों आरोपी को पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पीथमपुर सेक्टर-3 थाना क्षेत्र का है। आरोपी पीथमपुर सेक्टर-3 में किराए से रहकर मजदूरी करता था। MP Crime News बीती रात जब पत्नी सो रही थी, तब उसने अपने पति को बेटी के साथ दरिंदगी करते हुए देख लिया। जब माँ ने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा, तो बेटी ने पिछले दो महीनों से पिता द्वारा किए जा रहे इस घिनौना काम का राज खोल दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.