दिग्विजय सिंह ने किया आगाह.. एमपी में सिर्फ दो ही पार्टी, छोटे दलों के जाल में न फंसें

दिग्विजय मतदाताओं से बोले: मप्र में सिर्फ दो दल, छोटे दलों के जाल में न फंसें

दिग्विजय सिंह ने किया आगाह.. एमपी में सिर्फ दो ही पार्टी, छोटे दलों के जाल में न फंसें

Digvijay Singh Latest News | Source : File Photo

Modified Date: October 29, 2023 / 06:01 pm IST
Published Date: October 29, 2023 5:08 pm IST

भोपाल:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में केवल दो दल हैं और मतदाताओं को ऐसे छोटे दलों के जाल में नहीं फंसना चाहिए, जो राज्य में सरकार नहीं बनाने जा रहे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में केवल दो दल हैं। या तो कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाएगी। छोटे दल (राज्य में) सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। इसलिए, मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे उनके जाल में न फंसें।’’

Rahul Gandhi Big Announcement: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक और नई घोषणा, 10 लाख तक होगा स्वास्थ्य बीमा, मजदूरों के लिए ​भी बड़ा ऐलान

भाजपा और कांग्रेस के अलावा, राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अन्य दलों में आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) शामिल हैं। पिछले चुनाव में सपा, बसपा और जीजीपी ने भी सीटें जीती थीं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि राज्य की जनता 20 साल के ‘कुशासन’ के बाद अब बदलाव चाहती है और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार चाहती है।

Rajasthan Assembly Election 2023: इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों नहीं है परिवारवाद से अछूती.. नेताओं के करीबियों को जमकर बांटे गए टिकट

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस के पास जनता की ताकत है, जबकि भाजपा के पास धन की। हम सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे। जनता की ताकत जीतेगी, धन की ताकत हारेगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस ‘धन बल’ का इस्तेमाल फर्जी खबरें प्रकाशित कराने के लिए किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि वह 30 अक्टूबर को दतिया जाएंगे और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे। यहां से राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown