दिग्विजय ने मप्र के अधिकारियों से कहा: निष्पक्षता से, निडर होकर काम करें

दिग्विजय ने मप्र के अधिकारियों से कहा: निष्पक्षता से, निडर होकर काम करें

दिग्विजय ने मप्र के अधिकारियों से कहा: निष्पक्षता से, निडर होकर काम करें
Modified Date: October 14, 2023 / 07:31 pm IST
Published Date: October 14, 2023 7:31 pm IST

भोपाल, 14 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में नौकरशाहों से निष्पक्ष और निडर होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन मामलों में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी जहां राज्य सरकार ने उनके साथ गलत किया है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

सिंह ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में दावा किया, ‘‘ कई युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों, जिन्होंने अपने वरिष्ठों और भाजपा नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया, उन्हें अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में नकारात्मक मूल्यांकन का सामना करना पड़ा, जिससे उनके रिकॉर्ड खराब हो गए और उनका भविष्य खतरे में पड़ गया।’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों के बाद जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम इन मामलों का उनके गुणों के आधार पर गहन मूल्यांकन करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे कि ये अधिकारी बिना किसी डर के काम कर सकें और मध्य प्रदेश के समग्र विकास में योगदान दे सकें।’

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं सभी सिद्धांतवादी अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी डर या झिझक के मध्य प्रदेश की बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करें।’

भाषा दिमो राजकुमार


लेखक के बारे में