मप्र के आगर मालवा में कार उफनते नाले में गिरी, आठ लोगों की मौत

Ads

मप्र के आगर मालवा में कार उफनते नाले में गिरी, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 01:56 PM IST

आगर मालवा (मप्र), 19 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक कार के बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर जाने से तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नलखेड़ा कस्बे में बगलामुखी मंदिर के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि ओडिशा से आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर गई । उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नलखेड़ा पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन