Narsinghpur Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले बुजुर्ग पति-पत्नी, देखकर लोगों के भी उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Narsinghpur Crime News: नरसिंहपुर में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Narsinghpur Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले बुजुर्ग पति-पत्नी, देखकर लोगों के भी उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Narsinghpur Crime News/ image source: galbally parker


Reported By: Pavan Kaurav,
Modified Date: March 9, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: March 9, 2026 6:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नरसिंहपुर में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है।
  • इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • वारदात की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Narsinghpur Crime News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बम्होरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के वक्त दंपति घर में अकेले थे, जबकि उनके बच्चे बाहर गए हुए थे। (Narsinghpur Crime News) पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

Narsinghpur Crime News: मामला नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी का है। यहां करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 65 वर्षीय पत्नी अपने घर में मृत अवस्था में मिले। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपति घर में अकेले थे (Narsinghpur Crime News)  और उनके बच्चे किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने जब अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपति खून से लथपथ पड़े मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Narsinghpur Crime News:  सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। (Narsinghpur Crime News)  मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। क्राइम सीन से फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट भी लिए हैं.. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.