Couple Viral Video : पूरा गांव निकला प्यार का दुश्मन! प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को भीड़ ने पेड़ से बांधकर जूतों-चप्पलों की माला पहनाई और उनके साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि यह मामला झारखंड का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Couple Viral Video : पूरा गांव निकला प्यार का दुश्मन! प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Couple Viral Video / Image Source : x

Modified Date: March 9, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: March 9, 2026 5:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर कपल के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल।
  • प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई।
  • घटना झारखंड की बताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं।

नई दिल्ली: Couple Viral Video आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं लोग कानून को अपने हाथ में लेकर अपनी मर्जी से फैसले सुना रहे हैं, तो कहीं कपल्स को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है। इसी बीच एक और बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़के और लड़की को भीड़ ने घेरकर पेड़ से बांध दिया है और उन्हें जूतों और चप्पलों की माला पहना कर उनके मुँह पर कालिख पोती जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

जूतों-चप्पलों की माला डालकर किया अपमानित

एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस पूरे मामले को झारखंड का बताया है। यहाँ एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। Viral Videos इस दौरान युवक और युवती को पेड़ से जंजीरों से बांधा गया और युवक के चेहरे पर कालिख पोती गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके गले में जूतों-चप्पलों की माला डालकर उसे अपमानित किया जा रहा है।

चीखता-चिल्लाता रहा प्रेमी

वीडियो में प्रेमी की बेबसी साफ झलक रही है। वह हाथ जोड़कर, रोते हुए अपनी और युवती की जान बख्शने की भीख मांग रहा है। वहीं दूसरी तरफ, गांव के लोग हाथों में लाठियां लेकर उसे डरा-धमका रहे हैं। भीड़ के बीच मौजूद लोगों ने न केवल उसे प्रताड़ित किया। हाथ में डंडे लिए भीड़ का यह क्रूर चेहरा साफ दिखाता है कि उन्हें कानून या पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह मामला वास्तव में कहाँ का है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.