भोपाल: Zila Panchayat Adhyaksh Chunav आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत अशेाकनगर, खण्डवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का सम्मिलन 12 फरवरी 2024 को नियत किया गया है।
Zila Panchayat Adhyaksh Chunav बसंत प्रताप सिंह ने संबंधित कलेक्टर एवं जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन नियम के प्रावधान अनुसार अध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बसंत प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सिवनी के उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिये भी 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कलेक्टर को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।