Electric loco trip shed being constructed
Electric loco trip shed being constructed : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में राज्य सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन में काम में तेजी ला रही है। शहर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड का काम अब गति ले रहा है।
Read more: घर में अकेली पाकर शख्स की डोली नीयत, करने लगा घिनौनी हरकत, देख परिजन भी रह गए दंग
रेलवे को 2023 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। चूंकि इसके विकसित होने के बाद ही इंदौर रेलवे स्टेशन को हाई टेक स्टेशन बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
ट्रिप शेड बनने से इंदौर आने-जाने वाली ट्रेनों के बिजली इंजनों की समस्याएं यहीं दूर कर ली जाएगी। उन्हें रतलाम नहीं भेजना पड़ेगा। हालांकि करीब दो साल पहले रेल बजट में इसकी मंजूरी मिली थी,लेकिन काम ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन अमृत भारत स्टेशन स्टेशन के तहत लक्ष्मीबाई स्टेशन पर लोको ट्रिप शेड के निर्माण के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।
Electric loco trip shed being constructed : रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना का कहना दिसंबर के अंत तक काम पूरा किया जाएगा। यहाँ तक कि इसके विकसित होने के बाद ही इंदौर रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हो सकेगा।