BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

‘‘फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ’’ ने अपने रेज्यूमे में किया था हजारों मरीजों के ऑपरेशन का दावा : रोजगार सलाहकार फर्म

Bhasha
Published: 11 Apr 2025 | 8:33 pmModified: 11 Apr 2025 | 8:33 pm

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 अप्रैल (भाषा) इंदौर की एक रोजगार सलाहकार फर्म के संचालक ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘‘फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ’’ नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र जॉन कैम ने नौकरी के लिए उसकी फर्म को 2020 से 2024 के बीच तीन बार अपना ‘रेज्यूमे’ भेजा था जिसमें कहा गया था कि वह हजारों मरीजों के ऑपरेशन में शामिल रह चुका है।

कैम द्वारा किए गए ऑपरेशन में सात मरीजों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तारी के बाद वह फिलहाल मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस की हिरासत में है।

इंदौर की एक रोजगार सलाहकार फर्म के संचालक पंकज सोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कैम ने उनकी फर्म को 2020, 2023 और 2024 में ई-मेल के जरिये तीन बार रेज्यूमे भेजकर नौकरी के लिए ऑनलाइन संपर्क किया था।

सोनी के मुताबिक उनकी फर्म चिकित्सकों, नर्सों और अन्यकर्मियों की भर्ती के लिए देशभर के अस्पतालों को सेवाएं प्रदान करती है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने 2020 में इंटरनेट पर विज्ञापन जारी किया था कि एक निजी अस्पताल को हृदय रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता है। तब इस विज्ञापन को देखकर कैम ने हमें पहली बार अपना रेज्यूमे भेजा था।’’

सोनी ने बताया, ‘‘हमें इस रेज्यूमे पर संदेह हुआ था क्योंकि इसमें बताया गया था कि कैम के पास चिकित्सा की बड़ी-बड़ी डिग्रियां हैं और वह पढ़ाई और रोजगार के सिलसिले में भारत के साथ ही ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, स्पेन और फ्रांस के नामी संस्थानों से जुड़ा रहा है। हमें यह सोचकर काफी हैरत हुई थी कि विदेशों में काम कर चुका एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ भारत के छोटे शहरों में रोजगार क्यों ढूंढ रहा है?’’

उन्होंने बताया कि कैम ने उनकी फर्म को 2023 में दूसरी बार अपना ‘रेज्यूमे’ भेजा जिसे मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर के एक निजी अस्पताल के एक अधिकारी तक पहुंचाया गया था।

सोनी ने कहा, ‘‘अस्पताल के अधिकारी ने भी रेज्यूमे देखकर इस पर संदेह जताया। इसके बाद इस रेज्यूमे को अपने ग्राहकों को भेजना बंद कर दिया था।’’

उन्होंने बताया कि कैम ने उनकी फर्म को तीसरी बार 2024 में अपना ‘रेज्यूमे’ भेजा।

सोनी के मुताबिक नौ पन्नों के ‘रेज्यूमे’ में कैम ने खुद को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ बताया और अपना स्थायी पता ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर का दिया था।

उन्होंने कहा कि ‘रेज्यूमे’ में कैम की बड़ी-बड़ी उपलब्धियों के साथ ही यह भी जिक्र था कि वह हजारों हृदय रोगियों के ऑपरेशन में शामिल रह चुका है जिनमें 18,740 ‘‘कोरोनरी एंजियोग्राफी’’ और 14,236 ‘‘कोरोनरी एंजियोप्लास्टी’’ शामिल हैं।

दमोह मिशनरी अस्पताल (डीएमएच) के उस कैथ लैब को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया जहां कैम ने मरीजों का ऑपरेशन किया था।

एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को कैम को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कैम के पास फर्जी मेडिकल डिग्री थी।

दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमके जैन की शिकायत पर कैम के खिलाफ जालसाजी और गबन के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।

भाषा हर्ष खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ‘‘फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ’’ ने अपने रेज्यूमे में किया था हजारों मरीजों के ऑपरेशन का दावा : रोजगार सलाहकार फर्म

People also search for:doctorfakeMPmp fake doctor

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm