Ujjain Viral Video: जान जोखिम में डालकर पिता ने कार के बाहर गेट पर बेटे को किया खड़ा, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Ujjain Viral Video: जान जोखिम में डालकर पिता ने कार के बाहर गेट पर बेटे को किया खड़ा, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ujjain Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पिता ने अपने नाबालिग बेटे को चलती कार के बाहर खड़ा कर रील बनाई
  • लिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर कार को रोका
  • चालक पर ₹3,000 का जुर्माना, लिखित माफीनामा

उज्जैन: Ujjain Viral Video सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की प्रसिद्धि पाने की चाहत लोगों को किस कदर लापरवाह बना रही है, इसका ताज़ा उदाहरण उज्जैन में सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे की जान खतरे में डालकर कार के दरवाज़े के बाहर खड़ा किया और तेज़ रफ्तार से गाड़ी दौड़ा दी। रील बनाने की इस खतरनाक हरकत को पुलिस ने समय रहते रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पिता बना बेटे की जान का दुश्मन!

Ujjain Viral Video जानकारी के अनुसार, कार चालक दीपक पमनानी खुद स्टीयरिंग पर था और रील बनाने के लिए उसने अपने नाबालिग बेटे को कार के गेट से बाहर खड़ा कर दिया। गाड़ी तेज़ रफ्तार में दौड़ रही थी और बेटा संतुलन खोने की स्थिति में था। यह नज़ारा चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक की नज़र में आ गया।

पुलिस ने ऐसे रोकी कार

आरक्षक ने तुरंत कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज़ रफ्तार होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया। मामले की गंभीरता देखते हुए आरक्षक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आईजी कार्यालय के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। इसके बाद चालक दीपक पमनानी को कड़ी फटकार लगाई गई और बच्चे की जान जोखिम में डालकर रील बनाने जैसी हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पिता ने मांगी माफी

घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलोचना बढ़ने पर पिता दीपक पमनानी मीडिया के सामने आए और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं। आगे से कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा। साथ ही, यदि भविष्य में इस तरह का कोई मामला मेरे सामने आता है तो मैं दूसरों को भी जागरूक करूंगा।”

यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते ही कार चालक पर कार्रवाई की गई। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और नाबालिग की जान जोखिम में डालने पर दीपक पमनानी से ₹3,000 का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही उसे लिखित में माफी नाम देने को भी कहा गया। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि “आगे से इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए चालक को कड़ी समझाइश दी गई है।”

यह पूरा मामला सोशल मीडिया की लोकप्रियता की अंधी दौड़ पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। कुछ सेकंड की रील के लिए न सिर्फ लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि अपनी और दूसरों की ज़िंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। उज्जैन पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक इस तरह की लापरवाह हरकतों से बचें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इन्हें भी पढ़े:-

Raipur News: अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा ITऔर AI का प्रशिक्षण, प्रशासन को मजबूत बनाने डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर 

CG Politics: जिस डॉक्टर को ननकी राम कंवर बता रहे थे कामचोर.. वो हर दिन कर रही 200 मरीजों का इलाज, कई और आरोप भी निकले खोखले 

उज्जैन की इस वायरल वीडियो में क्या हुआ था?

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया रील बनाने के लिए अपने नाबालिग बेटे को चलती कार के बाहर खड़ा कर दिया था। यह घटना उज्जैन में हुई और पुलिस ने समय रहते कार को रोक लिया।

कार चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

चालक दीपक पमनानी पर ₹3,000 का जुर्माना लगाया गया और उसे लिखित माफी देने के लिए कहा गया।

क्या बच्चा सुरक्षित है?

जी हां, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चा सुरक्षित बच गया और कोई हादसा नहीं हुआ।