मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

Ads

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 09:14 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:14 AM IST

रतलाम, 17 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रविवार सुबह आग लग गई और इस घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 डिब्बे में रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

कुमार ने बताया कि जिस डिब्बे में आग लगी, उसे ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मौके पर पहुंच गए हैं और रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन भी वहां पहुंच गई है।

कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस डिब्बे में 68 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया।

भाषा हर्ष खारी

खारी