इंदौर के अस्पताल के आईसीयू में आग: धुआं भरने से तोड़े गए कांच, सभी मरीज सुरक्षित

इंदौर के अस्पताल के आईसीयू में आग: धुआं भरने से तोड़े गए कांच, सभी मरीज सुरक्षित

इंदौर के अस्पताल के आईसीयू में आग: धुआं भरने से तोड़े गए कांच, सभी मरीज सुरक्षित
Modified Date: October 12, 2023 / 08:29 am IST
Published Date: October 12, 2023 8:29 am IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अक्टूबर (भाषा) इंदौर के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में बुधवार देर रात आग लग गई। हादसे के वक्त आईसीयू में पांच मरीज भर्ती थे जो तुरंत स्थानांतरित किए जाने से सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चश्मदीदों ने बताया कि आग एबी रोड स्थित केयर सीएचएल हॉस्पिटल की पहली मंजिल स्थित आईसीयू में लगी। उन्होंने बताया कि आग तो मामूली थी, लेकिन आईसीयू में धुआं भर जाने से मची अफरा-तफरी के बीच इस इकाई के कांच तोड़े गए और आग बुझाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि आग लगने की घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज थे जिन्हें तुरंत अन्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘पांचों मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि आग आईसीयू के किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट से लगी।’’

भाषा हर्ष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में