Digvijay singh on nirvachan aayog
Digvijay singh on nirvachan aayog: भोपाल। मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासत जारी है। सत्तापक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निर्वाचन आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एमपी में चुनाव करवाना बंद कर देना चाहिए। कलेक्टर को अधिकृत कर देना चाहिए, वो मुख्यमंत्री से सूची ले लें और उनको डिक्लेयर कर दें। खुद तय कर लें हमको क्यों मेहनत करवाते हैं।
ये भी पढ़ें- निशंक मामला.. हत्या या आत्महत्या? मौत से 6 मिनट पहले सर्च किया था ये विवादित पोस्ट, IBC24 का बड़ा खुलासा
बीजेपी ने प्रशासन का किया दुरुपयोग
Digvijay singh on nirvachan aayog: दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जिला पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की, उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार के मंत्री सरकारी वाहन में मतदान केंद्र के अंदर जाना चाहते थे। सरकारी गाड़ी में मतों को ढोना नियमों के विरुद्ध है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर दबाब बनाकर टेंडर वोट डलवाने का भी आरोप लगाया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें