MP Assembly Session Today Live: आज 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री, UCC समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा, कई अहम विधेयक होंगे पेश

Ads

MP Assembly Session Today Live: आज 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री, UCC समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा, कई अहम विधेयक होंगे पेश

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 08:43 AM IST

MP Assembly Session Today Live: आज 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री, UCC समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा, कई अहम विधेयक होंगे पेश Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट आज विधानसभा में पेश होगा
  • स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, राजमार्ग और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई अहम विधेयक सदन में रखे जाएंगे
  • धान-गेहूं भुगतान और एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री विस्फोट पीड़ितों के मुआवजे का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा

भोपाल। MP Assembly Session Today Live: मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र का आगाज हो 20 जुलाई से शुरू हो चुका है। वहीं आज दूसरे दिन यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समेत कई अहम मुद्दों पर नजर रहेगी। आपको बता दें कि कल समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़ा विधेयक सदन में पेश कर दिया गया था। मंत्री गौतम टेटवाल ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान यह बिल प्रस्तुत किया था। जिसके बाद अब इस पर आज चर्चा होगी।

विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Devda) वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक (पूरक) बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 सदन में रखा जाएगा। कर्मचारियों के अधिकार और कार्यस्थलों के नियमन के लिए मध्यप्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण (श्रम शक्ति) संहिता विधेयक 2026 पेश होगा।

निवेश और बुनियादी ढांचे को गति देने के उद्देश्य से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक और राजमार्ग (संशोधन) विधेयक भी सदन में आएंगे। आग और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक 2026’ पेश किया जाएगा।

MP Assembly Session Today Live ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में जबलपुर के मझौली में धान-गेहूं उपार्जन भुगतान का मामला और छिंदवाड़ा के परासिया स्थित एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री विस्फोट में घायल मजदूरों के मुआवजे का मुद्दा भी सदन में उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कब शुरू हुआ?

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है।

आज विधानसभा में कौन-सा बजट पेश किया जाएगा?

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक (पूरक) बजट पेश करेंगे।

आज कौन-कौन से प्रमुख विधेयक सदन में पेश होंगे?

धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक, कार्यस्थल सशक्तिकरण (श्रम शक्ति) संहिता विधेयक, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, राजमार्ग (संशोधन) विधेयक और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक पेश किए जाएंगे।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कौन से मुद्दे उठेंगे?

जबलपुर में धान-गेहूं उपार्जन भुगतान और छिंदवाड़ा के परासिया स्थित एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री विस्फोट में घायल मजदूरों के मुआवजे का मामला उठाया जाएगा।

UCC को लेकर विधानसभा में क्या चर्चा हो सकती है?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, हालांकि सरकार की ओर से चर्चा का अंतिम एजेंडा सदन की कार्यवाही के अनुसार तय होगा।