भोपाल, 30 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में दो स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना यहां से 60 किलोमीटर दूर बैरसिया पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई।
बैरसिया पुलिस थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही एसयूवी में सवार थे और वे श्योपुर जिले के रहने वाले थे। यह दुर्घटना तब हुई जब वे भोपाल से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 28 साल का एक व्यक्ति और 40 से 50 साल की उम्र के तीन अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र
रंजन
रंजन