Reported By: Neeraj Yogi
,Guna Live-in Couple Death / Image Source : IBC24
गुना : Guna Live-in Couple Death मध्य प्रदेश के गुना ज़िले के रुठियाई इलाके से आज सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। यहाँ ईंट भट्टे के पास बने कमरे में पति-पत्नी का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज सहरिया के रूप में हुई है, जो बजरंगगढ़ के भुजा कॉलोनी का रहने वाला था।, Madhya Pradesh Murder Suicide दोनों दंपति धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई में ईंट भट्टे के पास बने कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट बजरंगगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी।
मृतक सूरज का भाई पास के ही दूसरे ईंट भट्टे पर काम करता था। जब दोनों उसे दो दिनों तक नहीं दिखे तो युवक गुरुवार की सुबह दोनों के कमरे के पास पहुंचा। MP Crime Update जब युवक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव जमीन पर और युवक का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों की लाशें करीब 3 से 4 दिन पुरानी हो गई थीं और पूरी तरह डीकंपोज होने लगी थीं। इस पूरे मामले की सूचना युवक ने तत्काल पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। madhya pradesh crime news पुलिस प्रारंभिक जांच में आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।